Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकेजरीवाल के खिलाफ ED की शिकायत पर फैसला आज

केजरीवाल के खिलाफ ED की शिकायत पर फैसला आज

NRI SANJH JALANDHAR(7 Februrary)

दिल्ली शराब नीति घोटाले में जांच कर रही ED CM अरविंद केजरीवाल को 5 बार समन भेज चुकी है। केजरीवाल इन समन को राजनीति से प्रेरित बताकर अभी तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। इसे लेकर ED ने 3 फरवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत दर्ज की थी, जिसपर आज (7 फरवरी) शाम 4 बजे फैसला आ सकता है।

अगर CM केजरीवाल आगे पेश नहीं होते हैं तो जांच अधिकारी आवास पर जाकर पूछताछ कर सकते हैं। ठोस सबूत होने पर या सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं। वहीं, केजरीवाल वारंट जारी होने के बाद कोर्ट जा सकते हैं और अपने एडवोकेट की मौजूदगी में जांच में सहयोग करने का वादा कर सकते हैं। इस पर कोर्ट

ED ने केजरीवाल को 5वां समन भेजकर 2 फरवरी को बुलाया था। इससे पहले 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को भी केजरीवाल को समन भेजा जा चुका है। शराब घोटाले में ही केजरीवाल के नंबर दो रह चुके दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में हैं।


कानून के जानकारों के अनुसार, CM केजरीवाल के बार-बार पेश नहीं होने पर ED उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर सकती है। उसके बाद भी पेश नहीं हुए तो धारा 45 के तहत गैर जमानती वारंट जारी कर सकती है। PMLA के जानकार बताते हैं कि पेश नहीं हो पाने की ठोस वजह बताई जाती है तो ED समय दे सकती है। फिर दोबारा नोटिस जारी करती है। PMLA एक्ट में नोटिस की बार-बार अवहेलना पर गिरफ्तारी हो सकती है।

उधर, कोर्ट में ED की शिकायत को लेकर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने आज कहा- भाजपा और मोदी अपने विरोधियों को खत्म करने के लिए ED का इस्तेमाल कर रही है और केजरीवाल इस लिस्ट में पहले नंबर एक पर हैं।

SourceNRI SANJH
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments