Thursday, May 21, 2026

Google search engine
Homeपंजाबडीसी औलख ने पेट्रोल पंप मालिकों और एल.पी.जी. डीलरों से की बात...

डीसी औलख ने पेट्रोल पंप मालिकों और एल.पी.जी. डीलरों से की बात , स्टाक का लिया जायजा

शहीद भगत सिंह नगर के डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने पेट्रोल पंप मालिकों और एल.पी.जी. डीलरों के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान जिले में पेट्रोल, डीजल और एल.पी.जी. की उचित उपलब्धता का जायजा लिया।मीटिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने सभी संबंधितों से विस्तार से बातचीत करते हुए रिजर्व स्टॉक के साथ-साथ रोजाना पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई का जायजा लिया।

उन्होंने पेट्रोल पंप ऑपरेटरों और गैस एजेंसी होल्डरों को निर्देश दिए कि जिले में उचित, निर्विघ्न और बिना किसी परेशानी के ग्राहकों को सप्लाई सुनिश्चित की जाए।श्री औलख ने बताया कि तेल कंपनियों से प्राप्त ताजा रिपोर्ट के अनुसार जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई सामान्य तौर पर चल रही है। उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल, डीजल और एल.पी.जी. की कोई कमी नहीं है।

डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की घबराहट में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की खरीद न करें।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि डर के कारण खरीदारी करना और बिना वजह जरूरी चीजों का स्टॉक करना नकली कमी को बढ़ावा देता है और सामान्य सप्लाई चेन को प्रभावित करता है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल, डीजल और एल.पी.जी. की खरीदारी करें।उन्होंने एल.पी.जी. एजेंसियों को अपना पुराना बकाया (बैकलॉग) तुरंत खत्म करने और ग्राहकों को समय पर एल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

लोगों की भलाई की वचनबद्धता को दोहराते हुए श्री औलख ने कहा कि प्रशासन पेट्रोल, डीजल और एल.पी.जी. की सप्लाई में किसी भी प्रकार की रूकावट बर्दाश्त नहीं करेगा।उन्होंने डीलरों को यह भी निर्देश दिए कि जिला प्रशासन के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें और वितरण में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करें, ताकि जरूरी चीजें जिला वासियों को समय पर निर्विघ्न ढंग से मिल सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments