Wednesday, May 20, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका ने फिर से दी ईरान को धमकी, कहा युद्ध के लिए...

अमेरिका ने फिर से दी ईरान को धमकी, कहा युद्ध के लिए रहे तैयार !

यूएस और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान सामने आया है।व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ईरान से चल रही बातचीत की स्थिति के बारे में जानकारी दी साथ ही यह भी बताया कि अगर ईरान के साथ कोई डील नहीं होती है तो यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का ‘प्लान बी’ भी तैयार है।

जेडी वेंस ने कहा कि ईरान के साथ चल रही शांति समझौते की बातचीत में काफी प्रोग्रेस हुई है और दोनों देश इस समय एक ‘अच्छी स्थिति’ में हैं।वेंस ने कहा, ‘ताली दोनों हाथों से बजती है’, उनका इशारा इस बात की तरफ था कि शांति के लिए दोनों पक्षों को ईमानदारी से कदम उठाने होंगे। उन्होंने बताया कि ईरानी पक्ष भी इस समझौते के लिए उत्सुक दिख रहा है।अमेरिका ने अपनी अच्छी नीयत दिखाने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कई दौर की बातचीत भी की है।

उपराष्ट्रपति वेंस ने साफ किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरे मामले में दो मुख्य बातें सामने रखी है। पहली शर्त यह है कि ईरान को कभी भी ‘परमाणु हथियार’ बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। दूसरी शर्त यह कि अगर यह बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती है, तो अमेरिका फिर से अपना सैन्य अभियान शुरू कर देगा।उपराष्ट्रपति वेंस ने साफ किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरे मामले में दो मुख्य बातें सामने रखी हैं. पहली शर्त यह है कि ईरान को कभी भी ‘परमाणु हथियार’ बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. दूसरी शर्त यह कि अगर यह बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती है, तो अमेरिका फिर से अपना सैन्य अभियान शुरू कर देगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments