मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया है।महज 38 साल की उम्र में उनके निधन से लोग स्तब्ध है।अखिलेश यादव ने अपने भाई प्रतीक की तस्वीर शेयर कर उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है फिलहाल अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे है।
छोटे भाई प्रतीक यादव के अचानक हुए निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने अपने भाई की तस्वीर शेयर कर एक्स पोस्ट में लिखा है, “प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे. विनम्र श्रद्धांजलि.”


