Tuesday, September 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी की देशवासियों को सलाह, देश के लोग सोना न खरीदें...

पीएम मोदी की देशवासियों को सलाह, देश के लोग सोना न खरीदें !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 फीसदी आर्थिक बढ़ोतरी पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा, ‘देश के लोगों से सोना न खरीदें. विदेशों में घूमने न जाए. बाहर जाकर शादी-विवाह जैसे समारोह का आयोजन न करें.’ पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘दुनिया इस समय कई मुश्किलों से गुजर रही है. कई जगह युद्ध की स्थिति है, सप्लाई चेन पर असर पड़ा है और कोरोना महामारी के बाद भी वैश्विक स्तर पर पूरी स्थिरता नहीं लौट पाई है।

इसके बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा हैप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश ने कई चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए 7.8 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय देश के करोड़ों लोगों की मेहनत को दिया और कहा कि भारत को अब इसी गति को आगे भी बनाए रखना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को आगे बढ़ाने के लिए आत्मनिर्भरता बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और देश में बने सामान को प्राथमिकता देने की अपील की. उनका कहना था कि गैर-जरूरी खरीदारी से बचते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली आदतों को अपनाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments