इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने पाकिस्तान के लिए 1.32 बिलियन डॉलर के एक नए वित्तीय सहायता पैकेज को मंजूरी दे दी है. भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग ₹11,322 करोड़ होगी. बताया जा रहा है कि यह मंजूरी 9 मई को हुई आईएमएफ बोर्ड की बैठक के दौरान दी गई
पाकिस्तान का कुल सार्वजनिक कर्ज और देनदारी अब बढ़कर 85 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये हो गई है. बीते कुछ सालों में देश को बढ़ती महंगाई, मुद्रा के अवमूल्यन, घटते विदेशी मुद्रा भंडार और कर्ज चुकाने की भरी जिम्मेदारियों की वजह से गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा है. कर्ज की यह स्थिति पाकिस्तानी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन गई है।
इसमें पैकेज के साथ पाकिस्तान को अब तक आईएमएफ द्वारा लगभग 4.8 बिलियन डॉलर की राशि दी जा चुकी है. आंकड़ों के मुताबिक आईएमएफ के प्रति देश की बकाया देनदारी लगभग 7.1 बिलियन स्पेशल ड्राइंग राइट्स है. स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स एक आरक्षित संपत्ति प्रणाली है जिसका इस्तेमाल आईएमएफ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय लेखांकन और ऋण देने के कामों के लिए करता है।


