पंजाब और चंडीगढ़ में लू का प्रकोप जारी है। तेज़ धूप और गर्म हवाओं ने हालात को बेहद मुश्किल बना दिया है। मौसम विभाग ने आज लू के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, और रात में भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली।पिछले 24 घंटों में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो अब सामान्य से 1.9 डिग्री ज़्यादा है। सबसे ज़्यादा तापमान बठिंडा और फरीदकोट में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटियाला, लुधियाना, और चंडीगढ़ में भी तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।21 ज़िलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा रहा, जबकि चार ज़िलों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा दर्ज किया गया। अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर और फाज़िल्का जैसे ज़िलों में भी तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में लू का प्रकोप और तेज़ होने की संभावना है। इन इलाकों में गर्म हवाओं और ज़्यादा तापमान से लोगों को परेशानी हो सकती है।जानकारों का कहना है कि लू का प्रकोप 24 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है।
अगले पांच दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जबकि मौसम शुष्क बना रहेगा।26 अप्रैल से मौसम में बदलाव संभवहालांकि, 26 अप्रैल को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, जब कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 23 अप्रैल को एक ‘पश्चिमी विक्षोभ’ (Western Disturbance) सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में बदलाव आ सकता है।


