Thursday, April 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने-चांदी की कीमतों में कितना आया उछाल ?

सोने-चांदी की कीमतों में कितना आया उछाल ?

आज देश में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कम हुई कीमत और ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता की उम्मीदों ने इनके दाम फिर से बढ़ा दिए हैं. रिटेल बाजारों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,53,940 रुपये है. वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,41,110 रुपये है।

अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत शुरू होने की उम्मीदें है। इस खबर के चलते अमेरिकी शेयर बाजार में गजब की तेजी देखने को मिली। हालांकि, डॉलर इंडेक्स में 0.3 परसेंट तक की गिरावट आई।जब डॉलर कमजोर होता है, तो सोना वैश्विक खरीदारों के लिए सस्ता हो जाता है।इससे इसकी मांग और कीमत दोनों बढ़ जाती है।

भारत में सोने की कीमतों में तेजी की एक और वजह बैसाखी, पोइला बोइशाख, अक्षय तृतीया जैसे त्योहार है।इसके चलते सोने की घरेलू मांग बढ़ी है और कीमतों में उछाल आया है।देश में आज चांदी की कीमत 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो कल के मुकाबले 100 रुपये कम है। इस हिसाब से 100 ग्राम चांदी की कीमत 25,940 रुपये और 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,549 रुपये है। आज मुनाफावूसली के चलते चांदी की कीमतों में गिरावटदेखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments