Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने-चांदी की कीमत में गिरावट !

सोने-चांदी की कीमत में गिरावट !

घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोमवार, 16 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 1200 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।

एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,57,347 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ।इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,58,466 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।सुबह करीब 9:45 बजे, गोल्ड वायदा 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,57,270 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,57,347 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था।

एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.29 फीसदी या 3335 रुपये की गिरावट के साथ 2,56,100 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था। चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,55,101 रुपये पर की थी।दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,56,158 रुपये था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments