Thursday, April 9, 2026

Google search engine
HomeनेशनलECI ने 5 राज्यों में चुनावों का पूरा शेड्यूल किया घोषित

ECI ने 5 राज्यों में चुनावों का पूरा शेड्यूल किया घोषित

निर्वाचन आयोग (ECI) ने रविवार (15 मार्च) यानी आज पांच राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश (पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी) के चुनावों का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होगी, जबकि पिछली बार वहां 8 चरणों में मतदान हुआ था। वहीं, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक चरण में वोट डाले जाएंगे।पांचों राज्यों (पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी) में विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 मई को किया जाएगा।

चुनाव का शेड्यूल जारी हो जाने के बाद इन राज्यों में आचार संहिता भी लग जाएगी।चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांचों राज्यों-केंद्रशासित प्रदेश में कुल 17.4 करोड़ मतदाता है। जबकि यहां सीटों की कुल संख्या 824 है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव को लेकर कहा कि पोलिंग स्टेशन के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी, इसे मतदान केंद्र के बाहर ही रखना होगा।

वोट डालने के बाद मतदाता अपना मोबाइल वापस ले सकेंगे।वहीं इन सभी 5 राज्यों में पिछली बार चुनाव की तारीखों का ऐलान 26 फरवरी 2021 को किया गया था।तब पश्चिम बंगाल में 8 फेज में वोटिंग हुई थी। असम में 3 चरणों में मतदान हुआ था जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में वोट डाले गए थे।इन पांचों राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments