Sunday, March 15, 2026

Google search engine
Homeनेशनलगैस सिलेंडर पर सरकार का फैसला, कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई में मिलेगा...

गैस सिलेंडर पर सरकार का फैसला, कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई में मिलेगा 20% कोटा

ईरान और इजरायल युद्ध के कारण देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लऔत के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई में 20% कोटा मिलेगा, इससे होटल-रेस्तरां को राहत मिलेगी। बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग की वजह से देशभर में गैस की किल्लऔत देखने को मिल रही है.कई रेस्तकरां बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं, क्योंमकि खाना बनाने के लिए उनके पास गैस ही नहीं है।

कई होटल-ढाबे वालों ने अपने मेन्यून बदल दिये है। ऐसे में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पेट्रोलियम मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक में कमर्शियल एलपीजी की मौजूदा स्थिति और इसका होटल-रेस्तरां तथा पर्यटन सेक्टर पर पड़ रहे असर पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद सरकार ने ये कदम उठाया है।

सूत्रों के मुताबिक, रजिस्टर्ड उपभोक्ता को 20 फीसदी तक कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई हो सकती है। कमर्शियल उपभोक्ता की कुल मांग का 20 फ़ीसदी सप्लाई मिलेगी। कमर्शियल सिलेंडर की 20 फीसदी सप्लाई किस सेक्टर को देना है, इस पर तीनों ऑयल कंपनियों के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और राज्य सरकार फ़ैसला लेंगे। यह सुविधा कामार्शियल सिलेंडर के रजिस्टर्ड कनेक्शन को दिया जाएगा।

नेशनल रेस्तररां एसोसिएशन ने भी पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी को पत्र लिखा था। एसोसिएशन का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप्प पड़ रही है। सरकार से मांग की है कि एक या दो सिलेंडर रोज़ाना दिया जाएं, ताकि उनका काम न रुके। एसोसिएशन ने से भी कहा था कि कमर्शियल सिलेंडर को आवश्यक वस्तु अधिनियम में लाया जाए, ताकि उनको रोज़ाना सिलेंडर मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments