Sunday, April 19, 2026

Google search engine
HomeनेशनलCM केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

CM केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

NRI SANJH JALANDHAR (2 February)

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची। क्राइम ब्रांच के एसीपी एक मामले में नोटिस देने केजरीवाल के घर पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस की एक टीम केजरीवाल के घर के बाहर मौजूद है। सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है।

केजरीवाल का कहना था कि उनके 21 विधायकों को तोड़ने की योजना है। इस संबंध में उनके सात विधायकों से संपर्क भी किया गया। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि बीजेपी दरअसल आम आदमी पार्टी के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए का ऑफर दे रही है। उनके सात विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई। आतिशी ने कहा था कि सही वक्त आने पर वे ऑडियो क्लिप जारी करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments