Monday, March 9, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलदुबई में सोने पर क्यों मिल रहा डिस्काउंट ?

दुबई में सोने पर क्यों मिल रहा डिस्काउंट ?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के साथ ग्लोबल मार्किट में रुकावट आने के संकेत मिल रहे है।जैसे-जैसे ईरान में जंग का माहौल गहराता जा रहा है, वैसे-वैसे संकट गहराता रहा है। इस बीच एक ऐसा शहर है, जो सस्ते में सोना बेच रहा है।एक तरफ जहां युद्ध की इस स्थिति में सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की कीमतें बढ़ने का डर है, दूसरी तरफ यहां सोना कम से कम कीमत पर बेचा रहा है।

दुबई , जो इंटरनेशनल गोल्ड ट्रेड कैपिटल है। लॉजिस्टिक्स में आई रुकावटों और कम होती डिमांड के बीच दुबई में भारी डिस्काउंट पर गोल्ड बेचा जा रहा है।लॉजिस्टिक्स में आई रुकावटों और कम होती डिमांड के बीच दुबई में भारी डिस्काउंट पर गोल्ड बेचा जा रहा है।

दरअसल, ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों और तेहरान की इस पर जवाबी कार्रवाई के बीच Airspace बंद होने और फ्लाइट्स कैंसिल होने के चलते दुबई के कारोबारी अपना स्टॉक देश के बाहर नहीं भेज पा रहे है।स्टॉक्स के लगातार जमा होने और एक्सपोर्ट रुकने की स्थिति में दुबई के डीलर अपना माल निकालने के लिए 30 डॉलर प्रति औंस तक डिस्काउंट दे रहा है।

भारत सोने की अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा दूसरे देशों से इम्पोर्ट करता है।भारत जो सोना इंपोर्ट करता है, उसका एक बड़ा हिस्सा दुबई से होकर गुजरता है. ईरान में जंग की वजह से सप्लाई में कोई भी कमी भारत पर तुरंत असर डालेगी।एनालिस्ट कह रहे हैं कि अगर यह स्थिति बनी रही,

तो इससे भारत के जेम्स और ज्वेलरी सेक्टर के लिए सप्लाई की दिक्कतें पैदा हो सकती है।अगर सोने की सप्लाई धीमी होती है, तो भारत में कीमतें बढ़ सकती है।ऊपर से भारत में शादियों और त्योहारों का पीक सीजन बस आने ही वाला है इसलिए सोने की कीमतों में कोई और तेजी कंज्यूमर डिमांड पर असर डालेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments