सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी गुरुवार 5 मार्च को भी जारी रही। MCX पर सोने की कीमतें 0.28% बढ़कर 1,61,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी। चांदी की कीमतों में भी 3,740 रुपये की तेज़ी आई। एक किलो चांदी की कीमत अब 269,300 रुपये हो गई है।इंटरनेशनल मार्किट में भी सोने की कीमतों में तेज़ी आई।
स्पॉट गोल्ड 0.8% बढ़कर $5,177.26 प्रति औंस हो गया, जबकि अप्रैल के लिए US गोल्ड फ्यूचर्स 1% बढ़कर $5,186.40 प्रति औंस हो गया। स्पॉट सिल्वर भी 1.3% बढ़कर $84.50 प्रति औंस हो गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, US-ईरान युद्ध और US में जॉब्स डेटा से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।


