Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeनेशनलक्या है सोने-चांदी के दाम ?

क्या है सोने-चांदी के दाम ?

घरेलू फ्यूचर मार्किट में बुधवार के कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों मे तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी के भाव में उछाल है।2 अप्रैल 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा 0.45 प्रतिशत या 721 रुपये उछल गया है।

दिन की शुरुआत सोने ने 1,60,977 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर की थी।इसके पिछले दिन सोना वायदा 1,59,969 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाले सिल्वर में भी 2.47 फीसदी की तेजी दिख रही है।। दिन की शुरुआत चांदी ने 2,65,944 रुपये (प्रति किलो) पर की थी

इसके आखिर कारोबारी दिन चांदी वायदा 2,60,744 रुपये पर बंद हुआ था।पिछले बंद की तुलना में इसमें करीब 6445 रुपये की तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिका ईरान तनाव से उपजे वैश्विक अनिश्चितताओं से इन बहुमूल्य धातुओं को सपोर्ट मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments