Thursday, April 16, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटशाहरुख खान का सोशल मीडिया अकाउंट चर्चा में

शाहरुख खान का सोशल मीडिया अकाउंट चर्चा में

सुपरस्टार शाहरुख खान का सोशल मीडिया गेम इन दिनों खूब चर्चा में है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट @iamsrk को ऑलमोस्ट 5 करोड़ लोग फॉलो करते है। शाहरुख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते है मगर हाल ही में ये खुलासा हुआ कि ये शाहरुख का पहला इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है।

इससे भी दिलचस्प यह है कि करीब 14 सालों से बंद पड़ा शाहरुख का पहला इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक एक्टिव हो गया। यह खुराफात की है एक हैकर ने जो खुद शाहरुख का तगड़ा फैन निकला।हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने शाहरुख के पहले इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में बात की थी। इस यूजर ने लिखा था कि शाहरुख का एक इंस्टाग्राम अकाउंट होता था

, जिसका पासवर्ड भूलने के बाद उन्होंने ये नया अकाउंट बनाया था, जो वो अब यूज करते है बाद में इस यूजर ने शाहरुख के उस पहले अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसका यूजरनेम @picsrk था। ये चर्चा शुरू होने के बाद कई मीडिया आउटलेट्स ने शाहरुख की पुरानी पब्लिसिस्ट मांडवी शर्मा के एक पुराने पॉडकास्ट का रेफरेंस देते हुए खबरें भी चलाई।

इस पॉडकास्ट में मांडवी ने भी कहा था कि शाहरुख पहले इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड भूल गए थे, क्योंकि तब वो इसे बहुत सीरियसली नहीं ले रहे थे। मगर दूसरी बार में उन्हें ये एहसास था कि कितने लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं, इसलिए उन्हें सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहना चाहिए। लेकिन एक तरफ शाहरुख के पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर चर्चा छिड़ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments