गणतंत्र दिवस के जश्न के बाद 27 जनवरी यानी कल को पंजाब भर में सभी स्कूलों में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। गणतंत्र दिवस मौके पर स्कूलों में करवाए गए समारोहों और प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए बच्चों और अध्यापकों ने कई दिनों तक सख्त मेहनत की।
इस मेहनत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 27 जनवरी को एक दिन की छुट्टी देने का फैसला किया है।सरकारी ऐलान के मुताबिक पंजाब के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 27 जनवरी को बंद रहेंगे। राज्य के सभी स्कूल 28 जनवरी से फिर अपने नियमित समय अनुसार खुलेंगे।


