Thursday, November 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी ने FICCI के शताब्दी सम्मेलन में देश की अर्थव्यवस्था के...

पीएम मोदी ने FICCI के शताब्दी सम्मेलन में देश की अर्थव्यवस्था के बारे में बात की

पीएम मोदी ने FICCI के शताब्दी सम्मेलन में देश की अर्थव्यवस्था के बारे में बात की. उन्होंने कहा, 50 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को हराया है. 12 साल में 50 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं. विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा- नियत और नीति दोनों में कमी थी. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आर्थिक आपदा वाले बयान पर भी जवाब दिया है

.पीएम मोदी ने FICCI की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए कहा, “आज का अवसर विशेष है. FICCI अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है. एक संस्था का 100 वर्षों तक लगातार सजग और सक्रिय रहना, बदलते समय के साथ खुद को आगे बढ़ाना और देश की आर्थिक यात्रा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहना, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है

. मैं इस अवसर पर इस संस्था का हिस्सा रहे अतीत और वर्तमान के सभी साथियों का हृदय से अभिनंदन करता हूं. सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, नियत और नीति दोनों में कमी थी. भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होने वाली मेजर इकोनॉमी है. भारत की ऐसी ही परफॉर्मेंस है, जिसके चलते मूडीज, S&P Global, वर्ल्ड बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक- हर प्रकार की एजेंसी हमारी ग्रोथ को मान रही है

. हमें स्वंय अपना उत्थान करना है, अपनी कमियों से सीखना है और लगातार बेहतर बनने का प्रयास करना है. आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि हम समय-समय पर आत्म चिंतन करें और ये बात देश पर भी लागू होती है. पीएम मोदी ने आगे कहा, विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट हम सभी के लिए गर्व की बात है.

इसमें कहा गया है कि सिर्फ 12-13 वर्षों में 50 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को पीछे छोड़ दिया है. 1970 के दशक में जब ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया गया था, तब भारत की आबादी लगभग 500 करोड़ थी. उस समय भी गरीबी को खत्म किया जा सकता था

लेकिन FICCI ने भी देखा है कि उस दौर में नीतियों में कमियां थीं और दुर्भाग्य से, इच्छाशक्ति की भी कमी थी. अपने लघु उद्यमियों, अपनी इंडस्ट्री, अपने वेल्थ क्रिएटर्स, अपने टैक्सपेयर्स का सम्मान कर के ही देश आगे बढ़ता है, सुबह-शाम उन्हें गालियां देकर देश आगे नहीं बढ़ता है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments