27 जनवरी को बैंक बंद रहने की वजह किसी सरकारी छुट्टी से जुड़ी नहीं है।बल्कि बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकों में छुट्टी रहने वाली है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने इस दिन कोई अवकाश घोषित नहीं किया है।लेकिन बैंक यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल के चलते कई जगहों पर शाखाएं बंद रह सकती है।
इससे आम लोगों को बैंक से जुड़े कामों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 27 जनवरी 2026 को देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है। यह संगठन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और कुछ पुराने निजी बैंकों के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है।
इसी वजह से मंगलवार को कई शहरों और जिलों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है।बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के पीछे उनकी कामकाजी व्यवस्था को लेकर मांगें है। यूनियनों का कहना हैं कि, उन्हें हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करने का मौका मिलना चाहिए और शनिवार व रविवार दोनों दिन छुट्टी मिलनी चाहिए।
प्रस्ताव के अनुसार बैंक कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट ज्यादा काम करने पर सहमत हैं और बदले में उन्हें सभी शनिवार को छुट्टी चाहिए. फिलहाल बैंक कर्मचारी हफ्ते में कभी 5 तो कभी 6 दिन काम करते है। उन्हें रविवार की साप्ताहिक छुट्टी मिलती है। साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है।


