Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द...

पीएम मोदी क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पश पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिसमस के मौके पर आज दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पश पहुंचे। यहां उन्होंने प्रार्थना सभा में भी भाग लिया। यह कैथेड्रल चर्च न केवल सबसे पुराने चर्चों में से एक है बल्कि दिल्ली का सबसे बड़ी चर्च भी है।

पीएम ने यहां प्रार्थना सभा में भी भाग लिया, इसके साथ ही उन्होंने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी है। इस दौरान चर्च में पीएम मोदी के साथ-साथ कई और लोग भी मौजूद थे।यह चर्च सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के पास ही मौजूद है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर चर्च की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली में द कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना में शामिल हुआ. इस प्रार्थना में प्यार, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका है. उम्मीद है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और भाईचारा लाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments