Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलएयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घनी धुंध ने हवाई यातायात की रफ्तार धीमी कर दी है। मौसम की स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।एयरलाइन ने चेतावनी दी है कि दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर और पूर्वी भारत में कम विजिबिलिटी के कारण आने वाले कुछ दिनों तक उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है।

एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि धुंध का सबसे ज्यादा प्रभाव दिल्ली स्थित उसके मुख्य हब के साथ-साथ उत्तर और पूर्वी भारत के हवाई अड्डों पर पड़ने का खतरा है। खराब मौसम के कारण विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ में देरी हो सकती है, जिसका असर पूरे नेटवर्क पर पड़ेगा और अन्य शहरों की उड़ानें भी लेट हो सकती हैं।

ऐसे में, यात्रियों से अपील की गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर चेक कर लें ताकि उन्हें एयरपोर्ट पर इंतजार न करना पड़े।यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया ने ‘फॉगकेयर’ पहल शुरू की है। इसके तहत, जिन यात्रियों की उड़ानें धुंध के कारण प्रभावित होने की संभावना है, उन्हें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पहले से ही अलर्ट भेज दिया जाएगा।

एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उड़ान बदलने या बिना किसी जुर्माने के पूरा रिफंड लेने का विकल्प भी दिया है। ग्राउंड स्टाफ को यात्रियों की मदद के लिए 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments