फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी का हालिया भारत दौरा सुर्खियों में रहा है। अपने भारत दौरे के दौरान मेसी ने गुजरात के जामनगर में वंतारा सेंटर का दौरा किया। वंतारा भारत का एक अत्याधुनिक एनिमल केयर सेंटर है जो घायल और बीमार जंगली जानवरों की देखभाल करता है।
वंतारा के फाउंडिंग डायरेक्टर अनंत अंबानी ने लियोनेल मेसी को एक बहुत महंगी रिचर्ड मिल घड़ी गिफ्ट की। मेसी को दी गई घड़ी RM 003-V2 GMT टूरबिलोन एशियन एडिशन है। इस घड़ी की कीमत 10.9 करोड़ रुपये है। इस कीमत में 2 रोल्स रॉयस कारें खरीदी जा सकती हैं। यह घड़ी कई मायनों में खास है।
आपके पास पैसे हों तो भी इसे खरीदना मुमकिन नहीं है, क्योंकि दुनिया भर में इस मॉडल की सिर्फ 12 घड़ियां ही बनी हैं। वंतारा पहुंचने पर मेसी का हिंदू परंपरा के अनुसार आरती करके स्वागत किया गया। इस दौरान मेसी भगवान के सामने सिर झुकाते भी दिखे।
मेसी को यह दुर्लभ घड़ी गिफ्ट करने वाले अनंत अंबानी भी महंगी घड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास ₹22 करोड़ की रिचर्ड मिल RM 056 सफायर टूरबिलन घड़ी है, जो दुनिया में सिर्फ़ तीन लोगों के पास है।


