Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलक्या है आज सोने के दाम ?

क्या है आज सोने के दाम ?

घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोने की कीमतों में बुधवार, 10 दिसंबर को हल्की गिरावट देखने को मिल रही है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को 1,30,090 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,30,107 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।

10 दिसंबर की सुबह 10:10 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,30,090 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 15 रुपये की गिरावट दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,30,502 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।

सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव आता रहता है।दुनिया भर में हो रही घटनाएं, युद्ध जैसी स्थितियां, रुपये की कमजोर चाल और सरकार के टैक्स जैसी कई वजहें इसके रेट को प्रभावित करती रहती है। इसी कारण सोने की कीमतों में हर दिन बदलाव होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments