रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म धुरंधर आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी है ऑपरेशन धुरंधर की। भारत में प्लेन हाईजैक, साल 2001 में संसद पर गोलाबारी जैसे कई आंतकी हमले होते है। भारत अपना एजेंट पाकिस्तानी अंडरवर्ल, उनक माफिया और गैंग्स को खत्म करने करके के लिए भेजता है इस पर ही फिल्म की कहानी आधारित है।
इस फिल्म को इंटेलिजेंट फिल्म कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि इसमें कई सारे ट्रैक एक साथ चलते हैं जो एक दूसरे से जुड़ते है। फिल्म में रणवीर सिंह वाकई घातक लगे है, ना केवल अपने लुक्स में बल्कि एक्टिंग में भी. उनसे अच्छी एक्टिंग की उम्मीद करना लाजमी है, लेकिन लंबे बालों में लेंस के साथ सुपरफिट लग रहे रणवीर एक किलिंग मशीन की तरह तेजतर्रार लगे है।
अक्षय खन्ना ,अर्जुन अर्जुन रामपाल , आर माधवन, संजय दत्त अपने स्वैग में दिखते हैं।राकेश बेदी, सौम्या टंडन हर एक्टर ने अपने हिस्से का काम बखूबी किया है। आदित्य धर फिल्म ने निर्माता के साथ निर्देशक और लेखक की जिम्मेदारी बहुत ही कमाल संभाली है।


