Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलक्या है आज सोने के दाम ?

क्या है आज सोने के दाम ?

घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोने की कीमतों में शुक्रवार, 5 दिसंबर को हल्की तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा शुक्रवार को 1,29,802 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,30,078 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।

5 दिसंबर की सुबह 9:25 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,30,159 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 80 रुपये की तेजी दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,30,254 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. सोने की कीमतों में समय–समय पर बदलाव होता रहता है।

अंतरराष्ट्रीय हालात, भू-राजनीतिक तनाव, रुपया और डॉलर की कीमत और टैक्स जैसी कई वजहें इसके दाम को प्रभावित करती है। इसके बावजूद भी, निवेशक सोने को एक सुरक्षित विकल्प मानते है।निवेशकों का मानना हैं कि, यह बाजार की अनिश्चितता के दौर में भी उनके निवेश को स्थिरता देता है। भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि परंपरा और संस्कृति का अहम हिस्सा माना जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments