Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलहरियाणा में 1.17 करोड़ रुपये में बिकी वीआईपी नंबर प्लेट की दोबारा...

हरियाणा में 1.17 करोड़ रुपये में बिकी वीआईपी नंबर प्लेट की दोबारा होगी नीलामी

पिछले दिनों हरियाणा में सबसे महंगी 1.17 करोड़ रुपये में बिकी वीआईपी नंबर प्लेट चर्चा में रही थी। लेकिन HR 88 B 8888 नंबर पलेट पर बोली जीतने वाले व्यक्ति ने समय पर पैसे जमा नहीं किए, जिसके कारण अब इसकी दोबारा की जाएगी। यह भारत के इतिहास में किसी वाहन नंबर प्लेट के लिए लगाई गई अब तक की सबसे ऊंची बोली थी।

उन्हें 1 दिसंबर (दोपहर 12 बजे) तक पूरी राशि जमा करवानी थी। सुधीर कुमार ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात को दो बार पेमेंट करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रांजेक्शन सफल नहीं हो सका। दूसरी तरफ यह भी खबरें आ रही है कि सुधीर कुमार के परिवार ने 1.17 करोड़ रुपये सिर्फ एक नंबर प्लेट पर खर्च करने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। घर के बुजुर्गों का मानना है कि इतनी बड़ी राशि खर्च करना समझदारी भरा कदम नहीं है।

सुधीर ने कहा कि वे परिवार से बात करके सोमवार तक अंतिम फैसला ले लेंगे।इस प्रीमियम नंबर की नीलामी का बेस प्राइज मात्र 50,000 था। नबंर की नीलामी बंद होने तक यह 1.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस नंबर के लिए कुल 45 लोगों ने बोली लगाई थी।हरियाणा में VIP/फैंसी नंबर प्लेटों की ऑनलाइन नीलामी हर हफ्ते होती है, जो fancy.parivahan.gov.in वेबसाइट के माध्यम से आयोजित की जाती है।अब इस नंबर की दोबारा नीलामी होगी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments