डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्युनिकेशन्स ने भारत में इस्तेमाल होने वाले सभी मोबाइल फ़ोन पर संचार साथी मोबाइल ऐप का प्री-इंस्टॉलेशन ज़रूरी कर दिया है। जिस पर उन्हें विपक्ष का हमला झेलना पड रहा है , एसे में संचार साथी ऐप को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्टीकरण दिया है।
उन्होंने कहा कि इस ऐप के जरिए न तो किसी की जासूसी की जाएगी और न ही कॉल मॉनिटरिंग की जाएगी।सिंधिया ने कहा,’अगर आप ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे एक्टिवेट करें, अगर नहीं चाहते तो एक्टिवेट करने की जरूरत नहीं है।
यह अनिवार्य नहीं है। आप चाहें तो इसे फोन से डिलीट भी कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि यह ऐप लोगों तक पहुंचाया जाए क्योंकि इसका उद्देश्य नागरिकों को धोखाधड़ी, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराध से बचाना है।


