Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक हथियार तस्करी मॉड्यूल का...

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक क्रॉस-बॉर्डर हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है जिसमें 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 7 मॉडर्न पिस्तौल तीन PX5 और चार .30 बोर बरामद गी गई है। यह जानकारी पंजाब के DGP गौरव यादव ने शेयर की।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान के एक हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जिसने गैर-कानूनी हथियारों के लिए पिकअप प्वाईंट तय करने के लिए उनसे WhatsApp के ज़रिए संपर्क किया था।पुलिस को शक है कि हथियारों का यह जखीरा पंजाब में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने या टारगेट किलिंग के लिए जमा किया जा रहा था।

डीजीपी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले है, जिनके आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती है।पंजाब पुलिस ने साफ कर दिया है कि राज्य की शांति और सुरक्षा से छेड़छाड़ करने वाले किसी भी पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा।

जांच में पता चला है कि यह मॉड्यूल काफी समय से एक्टिव था। रात के अंधेरे में ड्रोन के ज़रिए बॉर्डर पार से हथियार भारतीय बॉर्डर में गिराए जाते थे, जिन्हें यह आरोपी उठाते थे और आगे सप्लाई चेन तक पहुंचाते थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments