हांगकांग के ताईपो में कई बहुमंजिला इमारतों में बुधवार दोपहर आग लग गई, जिसमें कम से कम 44 लोगों के मारे जाने की खबर है और 300 लोग अभी भी लापता है।बताया जा रहा है कि आग 7 इमारतों में फैल गई है।पुलिस के मुताबिक इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
रॉयटर्स ने फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट (एफएसडी) के हवाले से बताया कि भीषण आग की वजह से कई लोग बिल्डिंग्स में फंस गए थे। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी गई। एफएसडी ने बताया कि उन्हें बुधवार (26 नवंबर 2025) को दोपहर 2.51बजे आग वीडियो सामने आए उसमें इमारतों से धुएं का गुबार निकलता दिखाई दिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के ताइपो जिले में कॉम्प्लेक्स के बाहर बांस की मचान पर आग फैल गई।
ताईपो हांगकांग के उत्तरी हिस्से का एक इलाका है और ये मुख्य चीनी शहर शेनझेन के बॉर्डर के पास है।फायर सर्विस ने बताया कि अब तक करीब 90 फीसदी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।हालांकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है।
हादसे के बाद कई सड़कों को बंद कर दिया गया है। इस आग को लेवल पांच कैटेगरी में रखा गया है, जिसे सबसे गंभीर माना जाता है।फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, विभाग ने आस-पास के लोगों को घरों के अंदर रहने, दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने और शांत रहने की अपील की है।


