पंजाब कांग्रेस जो हमेशा ही गुटबाजी के लिए चर्चा में रहती है , लेकिन इस बार प्रदेश कांग्रेस में थोडी अलग तस्वीर नजर आई। पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा MP चरणजीत सिंह चन्नी के मोरिंडा स्थित घर पर उनके बेटे नवजीत सिंह के जन्मदिन के मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब का भोग रखा गया।
इस धार्मिक प्रोग्राम में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सीनियर लीडर सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई बड़े कांग्रेसी नेता शामिल हुए। इस मौके पर सभी नेताओं ने गुरु साहिब के सामने माथा टेका और सभी की भलाई के लिए अरदास की। हालांकि यह एक फैमिली और धार्मिक इवेंट था, लेकिन पॉलिटिकल गलियारों में इसके कई मतलब निकाले जा रहे है।
माना जा रहा है कि यह इवेंट कांग्रेस के अंदर चल रहे अंदरूनी तनाव और टकराव पर रोक लगाने की भी एक कोशिश थी।कयास लगाए जा रहे है कि यह मीटिंग कांग्रेस की अंदरूनी मजबूती और 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखकर हुई है।


