जालंधर के वेस्ट इलाके में 13 साल लड़की की हत्या के मामले में आरोपी ड्राइवर हरमिंदर सिंह हैप्पी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।बस्ती बावा खेल थाने में लड़की की मां और मामा के बयानों के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि जब लड़की उसके घर आई तो उसने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया तो गुस्से में आकर उसने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। डर के मारे उसने शव को बाथरूम में छिपा दिया।आरोपी ने बताया कि वह उस दिन घर में अकेला था।
लड़की उसकी छोटी बेटी के बारे में पूछने आई थी। उसने कहा कि बेटी घर पर नहीं है। लड़की को देखते ही उसके मन में गंदे इरादे आ गए। जब वह जाने लगी तो उसने उसे पकड़ लिया। लड़की डर गई, भागने की कोशिश की और चीखने लगी, लेकिन उसने उसका मुंह दबा दिया। उसे डर था कि अगर वह बाहर निकल गई तो मोहल्ले में बदनामी हो जाएगी।आरोपी ने आगे कबूल किया कि वह लड़की को किसी भी कीमत पर बाहर नहीं जाने देना चाहता था।
उसने इतनी जोर से गला दबाया कि उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद उसने लाश को बाथरूम में छिपाया और कार इसलिए लेकर आया था ताकि मौका मिलते ही शव को कहीं फेंक दे, लेकिन तभी बाहर शोर सुनाई दिया और वह डर गया।जालंधर पुलिस के अनुसार अभी प्रारंभिक पूछताछ हुई है। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन उसकी मेडिकल रिपोर्ट अभी बाकी है।
उसका इलाज सिविल अस्पताल जालंधर में चल रहा है। इलाज पूरा होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, रिमांड लिया जाएगा और विस्तृत पूछताछ की जाएगी। यह मामला बेहद संवेदनशील है और पुलिस पूरी घटनाक्रम को सामने लाने में जुटी हुई है।


