Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर जताया शोक

पीएम मोदी ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर जताया शोक

पीएम मोदी ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर जताया शोक व्यक्तदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया। आज धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। पीएम मोदी ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक जताते हुए संवेदना प्रकट की है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। वह एक प्रतिष्ठित फिल्मी हस्ती, एक अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपनी हर भूमिका में आकर्षण और गहराई भर दी।

जिस तरह से उन्होंने विविध भूमिकाएं निभाई, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी समान रूप से प्रशंसित थे। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं. ॐ शांति.’।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments