Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलबिहार में कौन-कौन बना मंत्री ?

बिहार में कौन-कौन बना मंत्री ?

बिहार में आज सीएम शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें सीएम नीतीश कुमार के साथ मंत्रियों के नाम भी सामने आ गए है। 202 सीटों के साथ सत्ता में लौटे एनडीए गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी और जे डी(यू) है, लेकिन मंत्री पद के बंटवारे में दोनों के बीच दिलचस्प संतुलन नजर आ रहा है। नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि BJP के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बने।

.एनडीए के पास कुल 202 सीटें है जिनमें बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। दूसरी तरफ जेडीयू के पास 85 सीटें है। इनके अलावा एलजेपी (रामविलास) के पास 19, हम के पास 5 और आरएलएम के पास 4 सीटें है।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने पूरे 243 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस गठबंधन में बीजेपी और जेडीयू को बराबर-बराबर 101–101 सीटें दी गई थी। इनके अलावा एलजेपी (राम विलास) को 29 सीटें, हम (HAM) को 6 सीटें और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को भी 6 सीटें मिली थी।

मंत्री पदों की बात करें तो जेडीयू को मुख्यमंत्री सहित कुल नौ पद मिले है। नीतीश कुमार के अलावा जेडीयू के विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, लेशी सिंह, अशोक चौधरी, मदन सहनी, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान को मंत्री बनाया गया है। बीजेपी को दो उपमुख्यमंत्री मिले है और इसके अलावा बारह और नेताओं को मंत्री बनाया गया है।

इनमें मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र रौशन, श्रेयसी सिंह और प्रमोद कुमार शामिल है। इस तरह बीजेपी को कुल 14 मंत्री पद मिले, जो संख्या में जेडीयू से अधिक है, लेकिन बीजेपी की सीट संख्या (89) को देखते हुए उसके प्रति सीट मंत्री का अनुपात जेडीयू की तुलना में थोड़ा कम है।

लोजपा (रामविलास) ने केवल 19 सीटों के बावजूद दो मंत्री पद हासिल किया है, जो उसके आकार की तुलना में एक मजबूत सौदेबाजी मानी जा रही है। जीतन राम मांझी की पार्टी HAM के पास पांच सीटें है और उसे एक मंत्री पद मिला है, जिसे छोटे दल के लिए अच्छा प्रतिनिधित्व माना जा रहा है। इसी तरह आरएलएम के पास चार सीटें है। और उसे भी एक मंत्री पद मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments