तरनतारन उपचुनाव जीतने के बाद विधायक बने हरमीत सिंह ने आज पद की शपथ ली। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने उनको शपथ दिलवाई। विधायक बने हरमीत सिंह ने तरनतारन उपचुनाव में 12091 वोटों की लीड से जीत हासिल की है।
विधायक कश्मीर सोहल की मौत के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसके बाद उपचुनाव हुआ।हरमीत सिंह अब चौथी बार विधायक बने है। इससे पहले वह दो बार शिरोमणि अकाली दल और एक बार आजाद उम्मीदवार चुनाव जीते थे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद हरमीत सिंह ने तरनतारन के लोगों का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि तरनतारन के कई काम लंबे समय से रुके हुए थे, जिन्हें अब तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने भरोसा दिलाया है कि शपथ लेने के एक हफ़्ते के अंदर तरनतारन के सभी रुके हुए काम शुरू हो जाएंगे।


