Friday, July 17, 2026

Google search engine
HomeपंजाबSC कमिशन ने रूपनगर में दलित युवक की लाश को शवगृह में...

SC कमिशन ने रूपनगर में दलित युवक की लाश को शवगृह में ना रखने के मामले में लिया संज्ञान

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने रूपनगर में एक दलित युवक की लाश को शवगृह में रखने से इनकार किए जाने के गंभीर मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। इस संबंध में उन्होंने डिप्टी कमिश्नर, रूपनगर को मामले की तुरंत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए है।

चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जातियों से जुड़े किसी भी प्रकार के भेदभाव, लापरवाही या अमानवीय व्यवहार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य हर घटना की गंभीर जांच, त्वरित कार्रवाई और पीड़ित पक्ष को न्याय उपलब्ध कराना है।

इसी लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में पूरे तथ्यों सहित रिपोर्ट ज़िम्मेदारी से पेश करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।चेयरमैन ने बताया कि इस मामले में एस.डी.एम. और सिविल सर्जन रूपनगर को 19 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष उपस्थित होकर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments