Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबलुधियाना में मालखाने से करोड़ों रुपये की ड्रग मनी गायब करने पर...

लुधियाना में मालखाने से करोड़ों रुपये की ड्रग मनी गायब करने पर गिरफ्तार हेड कांस्टेबल

लुधियाना के सिधवा बेट थाना के मालखाने से करोड़ों रुपये की ड्रग मनी गायब करने के आरोप में गिरफ्तार हेड कांस्टेबल गुरदास सिंह से पुलिस ने 13 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए है। पुलिस रिमांड के दौरान गुरदास सिंह ने कबूल किया था कि उसने लाखों रुपये अपने घर में छिपाकर रखे हुए थे।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी गुरदास को उसके घर ले जाकर छानबीन की। वहां पुलिस को मुंशी के आंगन में दबाए हुए 10 लाख रुपये बरामद हो गए, जो उसने गड्ढा खोदकर छिपाए थे। इसके अलावा, पुलिस ने अलमारी से 3 लाख रुपये और बरामद किए। इस तरह कुल बरामदगी 13 लाख रुपये हो गई।

यह मामला 2023 के एक बड़े ड्रग तस्करी गिरोह के भंडाफोड़ से जुड़ा है, जिसमें सीआईए विंग ने 54 क्विंटल पोस्ती के छिलके, 1.25 करोड़ रुपये नकद (ड्रग मनी) और दो हथियार बरामद किए थे। सीआईए स्टाफ ने सीमा पार से आने वाले ड्रग तस्करों का पर्दाफाश किया, जो पुलिस वर्दी का गलत इस्तेमाल करते थे।

गिरोह गाड़ी की नंबर प्लेट बदलकर ड्रग्स की खेप लाता था। बरामद ड्रग मनी मालखाने में जमा की गई।जांच में पता चला कि गुरदास ने जुआ की लत के चलते धीरे-धीरे यह रकम गायब की। वह सील तोड़कर (पिघलाकर दोबारा सील करके) चोरी करता था। कुल 1.25 करोड़ रुपये गायब पाए गए, जिसमें सोना-चांदी और अन्य साक्ष्य भी शामिल हो सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments