Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से हालात खराब ,GRAP lll लागू

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से हालात खराब ,GRAP lll लागू

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से हालात खराब है। एसे में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इस बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर, एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (सीएक्यूएम) ने तुरंत पूरे एनसीआर में GRAP III को लागू कर दिया है।GRAP (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) दिल्ली में विशेष योजना है, जो तब लागू होती है जब हवा की गुणवत्ता बेहद प्रदूषित हो जाती है।

इसे चरणों में लागू किया जाता है, जिसमें चरण III सबसे सख्त है। यह चरण पीएम 2.5 और पीएम10 जैसे हानिकारक कणों को कम करने और जनता के लिए साफ हवा सुनिश्चित करने के लिए वाहनों, निर्माण और फैक्टरियों पर सख्त नियम लागू करता है।यह चरण तब सक्रिय किया जाता है जब दिल्ली का AQI 401 से 450 के बीच पहुंच जाता है।

इस समय हवा बेहद जहरीली हो जाती है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए बाहर निकलना खतरनाक हो जाता है। इस चरण में निर्माण गतिविधियों पर रोक, स्थानीय आवागमन पर सख्त नियंत्रण और कई श्रेणियों के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments