Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपाकिस्तान गए जत्थे से एक महिला हुई लापता, SGPC ने की पुष्टि

पाकिस्तान गए जत्थे से एक महिला हुई लापता, SGPC ने की पुष्टि

पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालुओं के जत्थे की सदस्य सरबजत कौर के लापता होने की पुष्टि SGPC ने की है,जिसके बाद राज्य और केंद्रीय एजेंसियां जांच में जुट गई है। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को मनाने के लिए सरबजीत कौर जो कपूरथला जिले के अमानिपुर गांव की रहने वाली है।

वह 4 नवंबर को 1,932 सदस्यीय जत्थे का हिस्सा बनकर गुरुद्वारा जनम स्थान और अन्य ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के लिए गई थी।जब जत्था 13 नवंबर को भारत लौटा, तो 1,922 श्रद्धालु तो वापस आ गए, लेकिन सरबजीत कौर उनमें शामिल नहीं थी। सूत्रों के अनुसार, उनके लापता होने को लेकर चिंताएं इसलिए बढ़ी हुई है।

क्योंकि सरबजीत कौर ने इमिग्रेशन फॉर्म में अपनी नागरिकता और पासपोर्ट नंबर का उल्लेख नहीं किया।शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पुष्टि की है कि सरबजीत कौर ने अटारी-वाघा संयुक्त चेक पोस्ट के रास्ते पाकिस्तान जाने वाले जत्थे का हिस्सा थी। इस संबंध में भारतीय विदेश मंत्रालय और दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास से भी संपर्क किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments