Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाब'आप' की हुई तरनतारन सीट, 12 हजार की लीड से जीता चुनाव

‘आप’ की हुई तरनतारन सीट, 12 हजार की लीड से जीता चुनाव

तरनतारन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे में आप ने जीत हासिल कर ली है। 12 हजार की लीड के साथ आप ने जीत का परचम फहराया है। आप के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधु ने अकाली दल की सुखविंदर कौर को पटखनी देकर जीत हासिल कर ली है। पहले तीन राउंड में अकाली दल की हरमीत ने बढ़त बनाई हुई थी।

लेकिन चौथे राउंड के बाद हरमीत सिंह ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। आप के हरमीत संधू ने 12,091 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 42649 वोट मिले।तरनतारन का यह उपचुनाव इसलिए भी विशेष है क्योंकि मार्च 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यह सातवां उपचुनाव है।

इससे पहले हुए छह उपचुनावों में से पांच सीटों पर आप ने जीत दर्ज की है। ऐसे में यह उपचुनाव मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप नेतृत्व के लिए एक महत्वपूर्ण लिटमस टेस्ट माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments