रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा की कार को टक्कर मामले में डीजीपी गौरव यादव ने अफसोस जताया है।बता दें कि डीएस हुड्डा ने कहा था कि VIP काफिले में शामिल पंजाब पुलिस की जीप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी गई। पंजाब पुलिस ने अब इस मामले में एक्शन लिया है।
डीजीपी ने जांच स्पेशल DGP ट्रैफिक एएस राय को सौंपी है। दूसरी ओर, जनरल डीएस हुड्डा ने DGP को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “मैं आपके जवाब की तारीफ करता हूं। अगर उस व्यवहार को साबित करना है, क्योंकि डैश कैम नहीं था, तो मेरी बात पर भरोसा करना होगा।”जनरल हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट, “X” पर पोस्ट किया कि बुधवार शाम 4 बजे वह अपनी पत्नी के साथ जीरकपुर फ्लाईओवर पर गाड़ी चला रहे थे।
इसी बीच, अंबाला की ओर जा रहे VIP काफिले की सुरक्षा में लगी पंजाब पुलिस की दो गाड़ियां सायरन बजाती हुई पीछे से आईं।हुड्डा ने कहा कि उन्होंने पहली गाड़ी को निकलने देने के लिए अपनी स्पीड धीमी कर ली। हैवी ट्रैफिक की वजह से VIP गाड़ी को निकलने में करीब तीन सेकंड ज़्यादा लग गए। इससे पीछे आ रही एस्कॉर्ट जीप का ड्राइवर गुस्सा हो गया, जिसने बाई ओर से ओवरटेक करने की कोशिश में जानबूझकर दाई ओर गाड़ी घुमाई, जिससे उनकी गाड़ी के अगले हिस्से से टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद जीप बिना रुके तेज़ी से भाग गई। यह पूरी तरह से जानबूझकर किया गया था। इससे न सिर्फ़ गाड़ी डैमेज हुई, बल्कि बिज़ी सड़क पर उनकी सेफ्टी का भी ध्यान नहीं रखा गया। जनरल हुड्डा ने लिखा कि जिन लोगों को कानून मानना चाहिए, वे इस तरह के घमंड और लापरवाही से वर्दी और पूरे डिपार्टमेंट की इज़्ज़त खराब कर रहे है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही एक्शन लिया जाएगा।


