Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटअभिनेता धर्मेंद्र की वीडियो बनाने वाला अस्पताल का कर्मचारी,बीते दिन वायरल हुआ...

अभिनेता धर्मेंद्र की वीडियो बनाने वाला अस्पताल का कर्मचारी,बीते दिन वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने के बाद उनका एक वीडियो वायरल हुआ । जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारी को पकड़ा गया है, जिसने यह वीडियो बनाया था।89 वर्षीय अभिनेता की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इसके बाद उनके निधन की झूठी खबर ने फैंस को परेशान कर दिया था। इसके बाद परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर बताया गया था कि वह ठीक है और उनकी रिकवरी हो रही है। इसके साथ ही उन्हें 12 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। लेकिन इसी बीच 13 नवंबर को अस्पताल के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें धर्मेंद्र बिस्तर पर लेटे हुए थे और पूरा देओल परिवार रो रहा था।

वीडियो वायरल होने के बाद अब इसे रिकॉर्ड करने वाला अस्पताल कर्मचारी पकड़ा गया है।दरअसल, यह वीडियो ब्रीच कैंडी आईसीयू के अंदर से वायरल हुआ था। इसमें धर्मेंद्र अस्पताल के बिस्तर पर है, जबकि उनके बेटे बॉबी देओल और सनी देओल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनके बिस्तर के चारों ओर खड़े है और काफी भावुक दिख रहे हैं।

इस क्लिप में सनी के बेटे करण देओल और राजवीर देओल भी नजर आ रहे है। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर उनके बगल में बैठकर बुरी तरह रोती हुई नज़र आ रही है। देओल परिवार के इस निजी पल को रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले अस्पताल कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फ़िलहाल इस बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments