पंजाब में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान अनुसार, आने वाले दिनों में भी यह गिरावट जारी रहेगी। पंजाब में 14 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक अधिकतम तापमान राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों (जैसे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर) में 24–26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में यह तापमान 26–28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
तापमान सामान्य स्तर के आस-पास रहने का अनुमान है, जिसका मतलब है कि इस हफ्ते के दौरान पंजाब में दिन का तापमान न ज्यादा बढ़ेगा और न ही घटेगा। अगले हफ्ते तक तापमान और 2 डिग्री तक घट सकता है। दिन का तापमान तो सामान्य रहेगा, लेकिन रात का पारा सामान्य से नीचे जा सकता है।
इस समय में बारिश की कोई संभावना नहीं है, मौसम शुष्क रहेगा।राज्य में पिछले दिन सबसे ठंडा शहर फरीदकोट रहा, जहां तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का तापमान 9.1 डिग्री, लुधियाना का 9.8 डिग्री, बठिंडा का 8 डिग्री और गुरदासपुर का 9 डिग्री रहा।


