Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने की कीमत में कितनी आई तेजी ?

सोने की कीमत में कितनी आई तेजी ?

सोने-चांदी की कीमत में आज उछाल देखने को मिला। देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 12780 रुपये प्रति ग्राम है, जो बुधवार के मुकाबले 229 रुपये ज्यादा है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 210 रुपये चढ़कर 11715 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह से 18 कैरेट का सोना भी 172 रुपये की तेजी के साथ आज 9585 रुपये प्रति ग्राम की कीमत में बिक रहा है।

अगर 10 ग्राम के हिसाब से देखे, तो 24 कैरेट का सोना एक दिन में 2290 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत एक दिन में 2100 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी है। 18 कैरेट का सोना भी बुधवार से 1720 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है। बुधवार को सोने की कीमतों में कुछ कम थी। 12 नवंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव पिछले दिन के मुकाबले 330 रुपये घटकर 1,25,510 रुपये पर आ गया था।

इसी तरह, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 300 रुपये घटकर 1,15,050 रुपये पर और 18 कैरेट सोने का भाव भी 250 रुपये घटकर 94,130 रुपये पर बंद हुआ था देश में आज चांदी की कीमत 172 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, एक किलो चांदी आज 1,72,000 रुपये में बिक रहा है, जो बुधवार के मुकाबले 10000 रुपये ज्यादा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments