Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलकौन है दुनिया के सबसे अमीर लोग, देखिए पूरी खबर में...

कौन है दुनिया के सबसे अमीर लोग, देखिए पूरी खबर में…

दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में जिन्होंने अपना नाम दर्ज करवाया है उनमें शीर्ष 6 लोग अमेरिकी है शीर्ष 10 सूची में केवल 7 अरबपति $200 बिलियन क्लब में है।ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। उनकी कुल संपत्ति $457 बिलियन है।

हालांकि हाल ही में उनकी संपत्ति में लगभग $4 बिलियन की कमी आई है, लेकिन इस साल की शुरुआत से उनकी कुल संपत्ति में $24 बिलियन की वृद्धि हुई है।ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, एलन मस्क $457 बिलियन की संपत्ति के साथ इस सूची में शीर्ष पर है। उनके बाद लैरी एलिसन $295 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। लैरी ओरेकल से जुड़े हैं।

एमेजन के जैफ बेजोश $269 बिलियन की नेट वर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं।गूगल के फाउंडर लैरी पेज वर्थ $251 बिलियन और सरगेई ब्रिन $235 बिलियन के साथ लिस्ट में मजबूती से खडे है। फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग $222 बिलियन की नेट वर्थ के साथ छठे नंबर पर हैं।फ्रांस के रहने वाले और कई लग्ज़री ब्रांड से जुड़े बरनार्ड $200 बिलियन की नेट वर्थ वालों की लिस्ट में शामिल हो गए है और दुनिया के सातवें सबसे अमीर इंसान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments