भारतीय क्रिकेट टीम 19 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेल रही है। आज शनिवार, 8 नवंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा।इसके बाद टीम इंडिया वतन वापस लौट आएगी।लेकिन भारत वापस लौटने के कुछ दिन बाद ही टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है।
दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आएगी। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मैच 14 नवंबर को खेला जाएगा।साउथ अफ्रीका की टीम भारत के साथ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत आने वाली है। दक्षिण अफ्रीका का ये दौरा 14 नवंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा।भारतीय टीम 19 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है।
टीम इंडिया यहां 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हराया। वहीं टीम इंडिया ने टी20 सीरीज के अभी तक चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें भारत 2-1 से आगे चल रहा है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया।वहीं आज पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा, जिसके बाद ये साफ हो जाएगा कि भारत ये सीरीज जीता है या ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज को बराबरी पर रोकने में कामयाब रही।


