पंजाब के अमृतसर में बुधवार-गुरुवार रात को दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी का कारण गैंगवार सामने आया है। यह गैंगवार जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी घनशामपुरिया गैंगों के बीच हुई, जो क्षेत्रीय वर्चस्व और पुरानी दुश्मनी का नतीजा मानी जा रही है।
यह घटना तब घटी, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक हफ्ते के अंदर गैंगस्टर्स को खत्म करने का ऐलान किया था।अमृतसर शहर के कुछ इलाकों में बुधवार (6 नवंबर 2025) और गुरुवार (7 नवंबर 2025) की रात को अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला गोल्डी घनशामपुरिया गैंग के सदस्यों पर किया गया, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन तनाव बढ़ गया। जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में गैंग ने इसे “बदले की कार्रवाई” बताया, जो घनशामपुरिया गैंग की हालिया गतिविधियों के जवाब में की गई। यह पोस्ट अमृतसर पुलिस की नजर में आ गई है, और जांच शुरू हो चुकी है।


