भारत और अमेरिका के बीच 10 सालों के लिए रक्षा संबंधित सहयोग को लेकर शुक्रवार को खास समझौता हुआ। टैरिफ को लेकर चले तनाव के बाद अब भारत और अमेरिका के रिश्तों में कुछ नरमी आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में घोषणा की थी कि वे भारत के साथ ट्रेड डील करने जा रहे है। इस बीच रक्षा मंत्रालय से भी अहम जानकारी सामने आई है।
राजनाथ सिंह गुरुवार को मलेशिया पहुंचे, जहां उन्होंने कई देशों के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात की. राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रियों के एक सम्मेलन का हिस्सा भी बने। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, मलेशिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में आसियान के सभी सदस्य देशों के रक्षा मंत्री मौजूद रहेंगे। इस बैठक का उद्देश्य भारत और आसियान देशों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाना है।


