Sunday, September 20, 2026

Google search engine
Homeपंजाबश्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, 4 नवंबर को पाकिस्तान रवाना...

श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, 4 नवंबर को पाकिस्तान रवाना होगा जत्था

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव संबंधी जत्था 4 नवंबर को रवाना होगा और 13 नवंबर को भारत लौटेगा। पाकिस्तान सरकार ने लगभग 1,800 पासपोर्ट धारकों में से 1,794 श्रद्धालुओं को वीज़ा जारी कर दिए है। गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए रवाना हो रहे जत्थे के प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि इस बार संगत में काफी उत्साह और खुशी है।

उन्होंने कहा कि पहले युद्ध के दौरान सीमा बंद होने के कारण श्रद्धालु पाकिस्तान नहीं जा पाए थे, लेकिन अब सीमा खुलने पर संगत में खुशी और उत्साह का माहौल है। 4 नवंबर को यह जत्था अमृतसर स्थित शिरोमणि कमेटी कार्यालय से सुबह 8:30 बजे रवाना होगा और गुरुद्वारा ननकाना साहिब, गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा डेरा साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब समेत कई पवित्र स्थानों के दर्शन करेगा।

सभी श्रद्धालुओं से सुबह समय पर पहुंचने का अनुरोध किया। उन्होंने संगत से यात्रा के दौरान जत्थे के साथ रहने और किसी भी कारण से जत्थे से अलग न होने की भी अपील की। यह पवित्र यात्रा केवल गुरु के दर्शन और आध्यात्मिक उद्देश्य के लिए की जा रही है, इसलिए सभी श्रद्धालुओं को अनुशासन और श्रद्धा बनाए रखनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments