पंजाब के पूर्व DGP मुहम्मद मुस्तफा अपने बेटे अकील अख्तर की मौत मामले में अपनी बात सामने रखी।केस दर्ज होने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने बेटे की मौत से लेकर बहू के साथ अपने रिश्ते तक जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। बेटे की मौत का दर्द वही समझ सकता है जिसने अपना बेटा खोया हो।
दुनिया में इससे बड़ा कोई दुख नहीं होता। कुछ छोटी सोच वाले लोग मेरे बेटे की लाश और मेरे जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।बेटे की मौत के बाद मैं गम में डूबा रहा। मैं किसी का फोन भी नहीं उठा पाया। मेरे में हिम्मत नहीं थी। मेरे अंदर एक पिता के रूप में बहुत दर्द था। मैंने अपना 35 साल का इकलौता बेटा खो दिया है। लेकिन अब मैंने अपने अंदर के पिता को सुना दिया है और मेरे अंदर का फौजी जाग गया है। झूठ के पैर नहीं होते, सच सबके सामने आ जाएगा।


