दिवाली से पहले BSNL ने ग्राहकों के लिए शानदार आफर निकाली है।सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अब सिर्फ़ 1 रुपये में नया सिम कार्ड दे रही है। इससे ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, 60GB डेटा और हर दिन 100 SMS जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।दिवाली ऑफर 15 अक्तूबर, 2025 से 15 नवंबर, 2025 तक वैध रहेगा।
इस दौरान नया सिम खरीदने वाले ग्राहकों को शुरुआती 30 दिनों तक सभी सेवाएं मुफ़्त मिलेंगी। यानी वे हर दिन 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 मुफ़्त SMS का आनंद ले सकेंगे।पहले महीने के बाद, ग्राहक अपनी सुविधानुसार सामान्य रिचार्ज कराकर सेवाओं को जारी रख सकेंगे। बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ए. रॉबर्ट जे. रवि ने कहा कि कंपनी अब पूरे देश में स्वदेशी 4G नेटवर्क पर काम कर रही है।
उनका कहना है कि विश्वसनीय नेटवर्क, अच्छी कवरेज और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं उपयोगकर्ताओं को लंबे समय तक जुड़े रहने के लिए प्रेरित करेंगी।दिवाली पर बीएसएनएल का यह ख़ास ऑफर ग्राहकों के लिए सस्ता और आकर्षक साबित होगा। सिर्फ़ 1 रुपये में इन सेवाओं का लाभ पाना इस त्योहारी सीज़न में मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए सबसे अच्छा मौका


